अल्मोड़ा-आज दिनांक 10 फरवरी को जिला अल्मोड़ा के एक्स पैरामिलेट्री फोर्स के लोगों की त्रैमासिक बैठक होटल मिलन इन में हुई जिसमें अल्मोड़ा जिले के सभी 11 ब्लाकों में निवास करने वाले सेवानिवृत्ति पैरामिलिट्री फोर्स के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें कहा गया कि सेवानिवृत्त लोगों में सरकार के प्रति काफी रोष है क्योंकि एक सैनिक/अर्ध सैनिक बाहुल्य प्रदेश होने के बाबजूद अभी तक सरकार ने अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन नहीं किया।लोगों का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द अर्ध सैनिक बोर्ड का गठन करे। वर्तमान में सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री फोर्स के लोगों लिये कोई भी मैडिकल सुविधा नहीं है।हल्द्वानी में सीजीएचएस की डिस्पेन्सरी खोलने का आदेश हुआ था वह अभी तक धरातल पर नहीं उतरा जिसकी वजह से सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री के लोग परेशान हैं।गृह मंत्रालय के अंदर बहुत से डिपार्टमेंट आते हैं मगर देश की सीमाओं की सुरक्षा तथा आन्तरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्सेज के कन्धों पर हे लिहाजा पैरामिलिट्री के लिए अलग से मंत्रालय हो ना चाहिए।मीटिग की अध्यक्षता अध्यक्ष कुमायूं मंडल मनोहर सिंह नेगी ने की तथा अल्मोड़ा के सभी 11 ब्लाकों में निवास करने वालों की भागीदारी रही।बैठक में मनोहर सिंह नेगी,रुप सिंह बिष्ट,दिवान सिंह बिष्ट,हीरा सिंह रावत,किशन सिंह खनी,नारायण सिंह,हिम्मत सिंह,हीरा राम,के एस अधिकारी,महेन्द्र नाथ,त्रिलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
