अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन से रिक्त सल्ट सीट के उपचुनाव एवं अगले वर्ष होने वाले विधानसभा के आम चुनाव के लिए नये प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की 60 से अधिक सीट जीतने के उदबोधन को मूर्त रूप देने के लिए जिला इकाई ने पूरे जोरोखरोश से तैयारी शुरू कर दी है।सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज ने बताया कि भाजपा की जिला इकाई द्वारा बूथ समितियां गठित की जा रही है।बूथ अध्यक्ष,बीएलएओ के नाम सहित कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त करने को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति कर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए मई एवं जून माह में दो रात एवं तीन दिन का कार्यक्रम तय है।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसम्पर्क करते हुऐ भाजपा की नीतियों,विकास कार्यो के बारे में जनता को बताया जायेगा। जनसम्पर्क करने वाली टीम मतदाता का नाम,पता एवं मोबाईल नंबर की जानकारी एकत्रित करेगी।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि नवनियुक्त काबीना मंत्री बिशन सिंह चुफाल के अल्मोड़ा आगमन की अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी में जिला इकाई द्वारा जुटी हुई है और चुफाल का क्वारब पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया जायेगा।रवि रौतेला ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीति,विकास कार्यो से पूर्णतः सन्तुष्ट है और सल्ट सीट एक बार पुनः भाजपा की झोली में आयेगी।जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने की।इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा,अरविन्द बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन भट्ट,मदन सिंह मेहरा,प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय वर्मा,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा ललित लटवाल,जिला महामंत्री महेश नयाल,जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,घनश्याम भट्ट,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,त्रिलोक रावत,सुरेन्द्र मेहता,जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह,मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र साह,सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज, मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,ललित मेहता,राजेन्द्र सिंह राणा,प्रकाश बिष्ट, भूपाल सिंह रावत,खड़क सिंह नेगी, बिशन सिंह कनवाल,प्रकाश भट्ट , गोपाल सिंह,संजय डालाकोटी,राजेन्द्र जायसवाल,उमेश चन्द्र भट्ट,सुभाष बिष्ट उपस्थित थे।