अल्मोड़ा-रेड क्रॉस समिति अल्मोड़ा ने ग्राम सभा स्यालीधार एवं खत्याड़ी में जरूरतमंदों को किचन सेट एवं कंबल वितरित किए। विदित हो कि रेड क्रॉस समिति अल्मोड़ा समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है एवं जीवन यापन के लिए आवश्यक सामान जरूरतमंदों को वितरित करती रहती है।आपदा एवं दुर्घटना जैसी स्थिति में भी रैडक्रास समिति के सदस्य तुरंत आपदाग्रस्त एवं दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के लिए पहुंचते हैं।रेड क्रॉस समिति अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए जानी जाती है। ग्राम सभा स्यालीधार एवं खत्याड़ी में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम में हरीश कनवाल,मनोज सनवाल,विनीत बिष्ट,अमित शाह मोनू,ज्योति शाह,पंकज बिष्ट,पूरन सिंह कनवाल,राहुल कनवाल, अभिषेक जोशी, ऋचा पंत एवं हितेश नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *