अल्मोड़ा-जनजागरूकता अभियान के तहत देघाट थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर देघाट में जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें, ताकि समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध से सुरक्षा, नये कानूनों जैसे बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आपातकालीन सेवाओं जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया के महत्व पर भी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *