अल्मोड़ा-एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। बुधवार को जारी आदेश के तहत पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी को पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है। वे अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय से स्थानांतरित होकर अल्मोड़ा आए हैं। गोपाल दत्त जोशी पूर्व में भी जनपद अल्मोड़ा में उपनिरीक्षक अभिसूचना के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके अलावा, वे टिहरी जनपद, सीपीओ बनबसा और अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में निरीक्षक पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी क्रम में वर्तमान में सर्किल अल्मोड़ा के पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद का स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत के पद पर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *