अल्मोड़ा-भारतीय जनता युवा मोर्चा के अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट ने अपनी टीम के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष भाजयुमो के नाम दिए पत्र में उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के सिद्धांतों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्थान के लिए कार्य किया। लेकिन हाल ही में पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति उच्च नेतृत्व के व्यवहार और संगठन में बढ़ती आंतरिक गुटबाजी से वे आहत हुए हैं। नेतृत्व की अनदेखी और कार्यशैली से निराश होकर उन्होंने अपने पूरे सहयोगी दल के साथ पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इस सामूहिक इस्तीफे में उनके साथ शुभम चौहान, बालम बोरा, रवींद्र रावत (उपाध्यक्ष), कनक पंत, पंकज बिष्ट (महामंत्री), दीपेंद्र राणा, कुणाल नयाल, राजेंद्र सिंह, आशीष (मंत्री), हिमांशु बिष्ट (कोषाध्यक्ष) और ललित खोलिया (सोशल मीडिया प्रभारी) भी शामिल हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस पत्र को सामूहिक त्यागपत्र के रूप में स्वीकार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *