अल्मोड़ा-नववर्ष एवं नयी कार्यकारिणी को लेकर हिन्दू सेवा समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी।जिसमें अजीत कार्की को पुनः हिन्दू सेवा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।उपाध्यक्ष पद पर किशनलाल और मनोज वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गयी।इसके साथ ही कमल साह और वैभव पाण्डेय को सचिव,चन्दन बहुगुणा,दीपक वर्मा एवं दीपक साह,कमल भट्ट को संयुक्त महामंत्री,कोषाध्यक्ष पद पर नीरज बोरा तथा मीडिया प्रभारी पद पर गोपाल चौहान को मनोनीत किया गया।समिति के वरिष्ठ सदस्यों आशीष वर्मा,मनीष जोशी,यशवन्त पवार,दिनेश रावत,गोविन्द मटेला,करन साह लमगड़िया,हरीश कनवाल,अभय साह,सुशील साह,दीपक साह,संगम पाण्डेय,हेम तिवारी,भैरव गोस्वामी, मनोज पाठक,संजय वर्मा,अनिल वर्मा,भुवन वर्मा,पवन वर्मा,गिरीश साह,राकेश साह,कृष्णा बहादुर,बलवंत राणा,पवन साह को समिति का संरक्षक बनाया गया।बैठक में तय हुआ कि आगामी नववर्ष(हिन्दू नववर्ष)पर 13 अप्रैल को भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा का आयोजन विगत वर्षों की भांति किया जाएगा।शोभायात्रा सिद्वि नौला पल्टन बाजार से मां नन्दादेवी प्रांगण तक निकलेगी। इस शोभायात्रा में नगर क्षेत्र के सभी सांस्कृतिक दलों के अलावा बाहर के दलों को भी आमन्त्रित किया जाएगा।बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहे।