अल्मोड़ा-38 वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के उपलक्ष्य में मंगलवार को जागेश्वर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मंदिर में 1100 दीप जलाए गए जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा।मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित होकर शगुन आखर गाए और भगवान से राष्ट्रीय खेलों के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।विभिन्न स्कूलों से आए चित्रकला शिक्षकों ने मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय खेलों के प्रतीक चिन्हों को उकेर कर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।इस कलात्मक अभिव्यक्ति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।कार्यक्रम की देखरेख तहसीलदार (कार्यवाहक प्रबंधक) बरखा जलाल और जागेश्वर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने की।इस मौके पर पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट,पंडित शुभम भट्ट, जीआईसी बाराकुना के शिक्षक महेंद्र कुमार,जीआईसी ड्यूनाथल के शिक्षक संजय कुमार, जीआईसी गुरुड़ाबाज की शिक्षिका मेघा मनराल,शिक्षिका ज्योति बिष्ट,आचार्य लीलाधर भट्ट,शिक्षक जगदीश भट्ट, कानूनगो दीपक वर्मा,राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश आंदोला, मनोज फर्त्याल,व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट,पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में एनआरएलएम की महिलाओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *