अल्मोड़ा-अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो०नि०वि० अल्मोड़ा द्वारा अपने पत्र संख्या 403/1सी0 दिनांक 25.01.2025 के माध्यम से राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा के विकास खण्ड हवालबाग में सांई मन्दिर से धार की तूनी इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सतह सुधार के कार्य हेतु दिनांक 28.01.2025 से दिनांक 28.02.2025 तक पूर्णतया यातायात हेतु प्रतिबंधित / बंद किये जाने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त के दृष्टिगत राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा के विकास खण्ड हवालबाग में सांई मन्दिर से धार की तूनी तक दिनांक 28.01.2025 से दिनांक 28.02.2025 तक समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाता है।यह प्रतिबन्ध अग्निशमन वाहन एवं एम्बुलेंस पर लागू नहीं होगा।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली,अल्मोड़ा व चौकी प्रभारी एन०टी०डी० अल्मोड़ा इस आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड अल्मोड़ा उपरोक्त प्रतिबंध मार्ग की सूचना सम्बन्धित मार्ग के सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता के सम्पर्क नम्बर को मार्ग के प्रतिबंधित क्षेत्र के दोनों ओर सार्वजनिक स्थल में प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे।उपजिला मजिस्ट्रेट सदर ने इस हेतु आदेश जारी किये हैं।
