अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उनि यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।दिनांक 27.01.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लगमड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला उनि मनोज कुमार मय पुलिस टीम के शहरफाटक में चेकिंग पर थे। इस दौरान एक वाहन संख्या- UK01-D-6434 कार चालक भीम सिंह बोरा निवासी ग्राम स्युनानी, लमगड़ा जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चला रहा था और अपने साथी हरीश सिंह निवासी ग्राम स्युनानी, लमगड़ा जिला अल्मोड़ा के साथ मिलकर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था।जिस पर पुलिस टीम ने चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत व उसके साथी को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *