बागेश्वर-आज आम आदमी पार्टी बागेश्वर द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में बागेश्वर जिले को कुमाऊँ मंडल से हटाकर गैरसैंण मंडल में मिलाए जाने के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर बसंत कुमार ने कहा कि गैरसेंण की मांग कब से जिले की है।उसे जिला बनाने के बजाय अल्मोड़ा व बागेश्वर जो कि हमारी कुमाऊंनी संस्कृति से ओतप्रोत है उन्हें गैरसैंण मण्डल में मिला दिया गया।हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए व हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए यह जो जनविरोधी आदेश पारित किया गया है और इस तरीके से जो एक मंडल बनाने का काम किया गया है इसकी हम घोर निन्दा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मंडल के आदेश को तुरन्त निरस्त किया जाए।उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी के बागेश्वर जनपद के पूरे कार्यकर्ता,पदाधिकारी तथा सारे आम आदमी पार्टी के समर्थक यहां धरने पर बैठे।उन्होंने कहा कि जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हम इसी तरीके से आंदोलन करते रहेंगे और इसी तरीके से धरना प्रदर्शन होता रहेगा।इस अवसर पर बसंत कुमार के साथ रणजीत सिंह कोरंगा जिला प्रभारी बागेश्वर,पूरन सिंह मेहता,कमल टम्टा,भीम कुमार, बसंत टम्टा,हीरा रावल,महेंद्र रौतेला, कमल आगरी,नरेंद्र आर्या,गणेश उपाध्याय,किशोर तिवारी,योगेश असवाल,पूरन आर्या,आशा कुंवर, किशन विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
