अल्मोड़ा-अजय वर्मा के अल्मोड़ा नगर निगम के पहले महापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। भाजपा चुनाव चिन्ह से जीते 16 पार्षदों का भी स्वागत हुआ।भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए महापौर और पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अल्मोड़ा के विकास के लिए सभी से सुझाव देने की अपील की।महापौर अजय वर्मा ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी हारे हुए प्रत्याशियों को निराश न होने का संदेश दिया। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और सभी से सहयोग की अपील की। समारोह में पूर्व विधायक,जिला और नगर पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी पार्षदों का पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण हुआ और नारे लगाए गए। नगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस आयोजन में महापौर और पार्षदों को बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। यहाँ बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,रघुनाथ सिंह चौहान,नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,विनीत बिष्ट,पूर्व राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर पार्षद अमित शाह मोनू,ज्योति साह,अर्जुन बिष्ट,श्याम पांडे,अभिषेक जोशी, राहुल जोशी,पूनम त्रिपाठी सहित अनेक पार्षद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *