अल्मोड़ा-क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया ने कई मांगों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। राहुल खोलिया ने बताया कि कुमाऊं आयुक्त से करीब एक घंटे चली वार्ता में अनेक मांगों पर चर्चा हुई।दौलाघट -गोविंदपुर- कठपुड़िया में जितने भी गाय आवारा हैं,उन्हें शहर की गौशालों में भेजा जाए।श्रम कार्ड का कैंप जल्द ही दौलाघट और गोविंदपुर क्षेत्र में लगाया जाएगा।दौलाघट का आयुर्वेदिक अस्पताल कई वर्षों से ठप पड़ा हुआ है,जो जल्द ही शुरू किया जाए,आम जनमानस को लाभ मिल सके,दौलाघट अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण के लिए कारवाई शुरू की जाय। उन्होंने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।इस मौके पर एनडीटीवी के ब्रॉडकास्ट मैनेजर महेश चंद्र पंत और पवन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *