अल्मोड़ा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने रविवार को अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अजीत कार्की को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला ही पार्टी का असली कार्यकर्ता हैं।नगर के एक होटल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में कांग्रेस दमदार जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। उन्होंने पार्टी का विजन बताते हुए कहा कि सभी निकायों को मजबूत करने का काम करेगी और निकाय और पालिका की आर्थिकी मजबूत करेगी। कहा कि जिन लोगों को पार्टी ने इतना सम्मान दिया आज वह सत्ता के दबाव में भाजपा में शामिल हो गए है। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में न पहले कोई जगह थी और न ही अब कोई जगह है। कांग्रेस आज भी मजबूती के साथ खड़ी है और जीत दर्ज करने की स्थिति में है। वहीं, उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजीत कार्की को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। यहां प्रेस वार्ता में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *