पिथौरागढ़-आज जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पिथौरागढ़ की सड़कों में हो रहे हॉट मिक्स की खराब गुणवत्ता व मानक अनुसार कार्य ना होने की जानकारी दी।जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने कहा कि पिथौरागढ़ नगर व निकटवर्ती क्षेत्रों की सड़कों में करीब नौ करोड़ की लागत से हॉट मिक्स का कार्य चल रहा है।परंतु विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से हॉट मिक्स में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है और ना ही मानकों के अनुसार हॉट मिक्स का कार्य किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है जिससे यह पता चलता है कि विभाग व ठेकेदार मिलकर सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे हैं।हॉटमिक्स की मोटाई भी मानक के अनुरूप नहीं है और ना ही एंड टू एंड हॉट मिक्स किया जा रहा है।उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस हॉट मिक्स कार्य को तत्काल रुकवाया जाए वह इसकी जांच की जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरने हेतु बाध्य होगी।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,हिमांशु ओझा,प्रदेश सचिव भुवन पांडे,रहीम कुरैशी,जिला उपाध्यक्ष जावेद खान,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष हीरा बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट,नगर अध्यक्ष पवन मेहरा,शंकरलाल,शिवम पंत,सभासद कमल सुंण,प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा,सेवादल प्रदेश सचिव राजेश शर्मा,मोनू प्रधान,सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश बिष्ट,बाब कन्याल,जिलामंत्री देवराज बेरी,भूपेंद्र बिष्ट,रोहन सान,कार्तिक खर्कवाल, लक्ष्मण प्रसाद,कैलाश जोशी,प्रदीप जोशी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी,भावेश कल्पासी,कमलेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।