अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा समस्त ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गई।कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सभी ग्राम प्रहरियों को मास्क वितरित करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गयी।आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने तथा अपराध नियंत्रण व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने सम्बन्धित आदेश-निर्देश दिये गये तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।