अल्मोड़ा-आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढूँगाधारा,सिद्धपुर,दरबारी नगर,जेल रोड,पूर्वी पोखर खाली के अन्दर तिवारी खोला में जनसम्पर्क किया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में महिला टोली ने दुगालखोला क्षेत्र में आम जन मानस से मिलते हुए अपनी बात रखी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा की समुचे विकास को लेकर काफी जन कल्याण कारी योजनाएं चलाई है जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा,स्वरोजगार पर भारतीय जनता पार्टी का यथासंभव योगदान रहा है।इसके साथ ही शहर की सड़क,पेयजल ,सीवर लाइन,स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा, स्वरोजगार पर काफी कार्य किया गया है।सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार द्वारा राशन मुफ्त में दिया जा रहा है और सालाना 6 हजार रूपये सरकार द्वारा गरीबों के खाते में डाला जा रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओ ने जानकारी देते हुए आमजन को बताया कि श्रमिको को श्रम विभाग के द्वारा टूल किट मुफ्त में वितरित किया जा रहा है और साथ ही बेटी की शादी में 51 हजार की धनराशि दी जा रही है।शिक्षा को लेकर सरकार स्कालरशिप भी गरीब परिवारों को दे रही है।आज इन्हीं मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों की जन समस्या सुनी तथा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।अजय वर्मा भाजपा के मेयर प्रत्याशी के नेतृत्व में प्रचार को लेकर पूर्व विधायक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा,गोविंद पिल्खवाल, रवि रोतेला,अजय बर्मा,कैलाश गुरुरानी,नगर अध्यक्ष मनोज जोशी,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट,मनोज वर्मा कोषाध्यक्ष, चन्दन गिरी गोस्वामी,संजय शाह रिक्खु,मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,विनीत बिष्ट,निर्मला जोशी,जिला महामंत्री देवाशीष नेगी,मनोज बिष्ट भय्यू,दर्शन रावत,दीपक सिंह भंडारी, निर्मला जोशी,जगत भट्ट,संजय डालाकोटी,अमित शाह,कुलदीप राजौरिया,ललित बिष्ट,जगदीश नगरकोटी,विजय वर्मा,गोविंद प्रसाद,बिशन सिंह कनवाल,हर्ष सिंह,बालम सिंह करायत,भूपाल परिहार,कैलाश सिंह,बालकृष्ण जोशी,दिनेश भट्ट के अलावा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में महिला टोली ने दुगाल खोला क्षेत्र में जनसम्पर्क किया जिसमे वसुधा पंत,गंगा बिष्ट,रमा जोशी,तारा जीना, देवकी बिष्ट,जिला महामंत्री रेखा आर्या,दीपा बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
