अल्मोड़ा-अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाकर गैरसैंण कमिश्नरी में जोड़ने के सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेत्रत्व में अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन लोगों का व्यापक समर्थन अमित जोशी को मिल रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर के माध्यम से इस अभियान में लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया।जिसमें अब तक दो हजार से ज्यादा अल्मोडा की आम जनता इस अभियान से जुड़ कर इस आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी है।बता दें कि आप उपाध्यक्ष आप कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर 3 दिन पहले बैठ गए थे और तब से वो और उनके साथी पूरे दिन और पूरी रात धरने स्थल पर ही बैठे हैं ।आज अमित जोशी ने बताया कि धरने व हस्ताक्षर अभियान के साथ अब आम आदमी पार्टी अल्मोडा वासियों की वेदना पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को भिजवायेगी जिस हेतु अभियान आज शुरू किया गया।जिसमे अल्मोडा वासी अपनी पहचान को खोने का दर्द मुख्यमंत्री को भेजेगें।इस अभियान में एक हजार पोस्ट कार्ड भेजे जायेंगे।आज धरने के तीसरे दिन धरने पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,एन एल साह,जगनमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा,रोहित सिंह,दानिश कुरेशी,दिनेश कुमार,सोहित भट्ट,एस आर बेग,सुधीर कुमार ,प्रकाश कांडपाल,अजय टम्टा,अभय टम्टा, अंशुल राना,रमेश बोरा,राजेन्द्र राना, शमशेर आर्या,संजय श्यूनारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
