अल्मोड़ा-आज कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान के तहत तीन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार किया गया।इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।तीनों क्षेत्रों में जनता के बीच कांग्रेस की योजनाओं और विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत किया गया।प्रथम टीम ने ब्राइटेन्ड,आकाशवाणी क्षेत्र में प्रचार अभियान किया जिसका नेतृत्व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और विधायक मनोज तिवारी ने किया।उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज,डॉ. मनोज जोशी,आनंद सिंह बिष्ट,पीताम्बर पांडे,अख्तर हुसैन,पूरन नाथ गोस्वामी,अंबीराम,बृजेश पांडे,राहुल गोस्वामी,शुभम मेहरा,पंकज कांडपाल,हेम तिवारी,अनिल जोशी, अमित बिष्ट,अमन,देव मिश्रा,बाल विक्रम रावत,जिला महामंत्री गीता मेहरा,गीता पांडे,फेमिना खान,मदन डांगी,गोविंद मेहरा और वीरेंद्र बंगारी रहे।टीम ने घर घर जाकर मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी की आगामी योजनाओं के प्रति जागरूक किया और भैरव गोस्वामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।द्वितीय टीम ने इंद्रा कॉलोनी में प्रचार अभियान किया जिसका संचालन संजू सिंह ने किया। टीम में शशांक तिवारी,अभिषेक तिवारी,विक्रम मेहता,शिवम पंत, पंकज कार्की,नितिन रावत,मोहन देवली,सूरज कार्की,प्रकाश कार्की, दिलजोत सिंह आनंद और सिमरजीत सिंह आनंद शामिल रहे।इस क्षेत्र में जनता से संवाद स्थापित कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को रेखांकित किया गया।तृतीय टीम ने दुगालखोला और करबला क्षेत्र में प्रचार अभियान किया जिसका नेतृत्व धीरज गैलाकोटी और सूरज वाणी ने किया।इस टीम में आशीष भारती, ज़मन बिष्ट,बलवंत राणा,गोपाल तिवारी,नीरज बोरा,गोपाल मेहरा, अमन अधिकारी, मुकुल जोशी,गोलू फरत्याल,यश बिष्ट,दीपक बिष्ट और प्रशांत टम्टा शामिल रहे।कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच कांग्रेस पार्टी के विकास मॉडल और जनहितकारी नीतियों को प्रस्तुत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन,तीनों क्षेत्रों में जनता का उत्साह और कांग्रेस के प्रति समर्थन अभूतपूर्व रहा।कहा कि प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के नेतृत्व और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को लेकर जनता का सकारात्मक रुख देखा गया।प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *