अल्मोड़ा-आज बालेश्वर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी इंद्र मोहन भंडारी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के बालेश्वर वार्ड के प्रभारी पूर्व जिला मंत्री भाजपा संदीप श्रीवास्तव द्वारा बालेश्वर वार्ड के बुजुर्ग, बुद्धिजीवी,गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं के साथ कर चुनाव प्रचार का श्री गणेश किया गया।बालेश्वर वार्ड के प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कमल निशान को इस वार्ड में जीतना है और सभी लोगों द्वारा मेहनत करके इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी और मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को ज्यादा से ज्यादा वोटो से विजयी बनाना है।बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री देवाशीष नेगी ने कहा कि हमें कमल का फूल खिलाना है।बैठक में प्रत्याशी इंद्र मोहन सिंह भंडारी,रणजीत सिंह भंडारी,जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी देवाशीष नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अरविंद बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बहुगुणा, राकेश भंडारी,कमल बिष्ट, डीसी पांडे,विनोद जोशी,मोहित बिष्ट, नीरज पथनी,भगवत सिंह बिष्ट,कमल बिष्ट,चंदन सिंह बिष्ट,बिशन सिंह बिष्ट, आदित्य जोशी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
