अल्मोड़ा-निकाय चुनाव 2025 के दृष्टिगत आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जोश्जुय होटल में चुनाव को लेकर सभी 31 वार्डों के प्रत्याशी एवं वार्ड प्रभारीयों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने बैठक की अध्यक्षता की तथा संचालन महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट व ललित दोसाद ने संयुक्त रूप से किया।मंच पर मौजूद जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रोतेला, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,ललित दोसाद,प्रमोद बिष्ट,कार्यालय प्रभारी पुष्कर बिष्ट उपस्थित रहे।मेयर पद पर अजय वर्मा के पक्ष में अपना नाम वापस लेने वाले चन्दन गिरी गोस्वामी व विनोद गिरी गोस्वामी भी मंच पर मौजूद रहे।उनका भी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व समस्त पदाधिकारियों ने स्वागत व अभिनन्दन किया।जिलाध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों को अपने अपने वार्डों में घर घर जाकर सभी मतदाताओं का आशीर्वाद व वोट मांगने हेतु सुझाव दिया।सभी वार्डों के बने प्रभारियो को भी उनकी जिम्मेदारी सोपी व उनके द्वारा होने वाले कार्यों की बैठक में चर्चा की गई। अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने प्रत्याशियों को जीत कर आने की अग्रिम बधाई भी दी।पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रोतेला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुन्दन लटवाल ने भी सभी प्रत्याशियों को चुनाव में जीतने के सुझाव दिए तथा सभी को अपने अपने वार्डों में जमकर मेहनत करने ओर भारी मतों से विजयी होकर आने की शुभकामनाएं दी।आज की बैठक में पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,प्रकाश भट्,आनन्द डंगवाल,निकाय चुनाव संयोजक दर्शन रावत,जिला कार्यकारिणी सदस्य रमा जोशी,मोहिनी कनवाल,जिला मंत्री संजय डालाकोटी,महेश बिष्ट,जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,नमो एप कृष्ण बहादुर सिंह,राजीव गुरू रानी,प्रेम लटवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरज सिराडी,प्रकाश बिष्ट,अर्जुन बिष्ट,मनीष बिष्ट,शैलेश साह,अजय वर्मा,राजेंद्र जोशी,विनीत बिष्ट,नवीन बिष्ट,अभिषेक तिवारी,राजा खान,संदीप श्रीवास्तव,ललित खोलिया,नवीन बिष्ट,हरीश कनवाल, आनन्द कनवाल,ज्योति साह,कविता साह,एडवोकेट तुलसी,ममता खाती, दीक्षित जोशी सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
