अल्मोड़ा-कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में घर घर जनसंपर्क प्रारम्भ कर दिया है।आज एनटीडी,हीरा डुंगरी,जेल रोड,पांडे खोला,दुगालखोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया।आज कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने किया।अभियान तीन प्रमुख क्षेत्रों में संचालित हुआ जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रथम टीम ने एनटीडी,हीरा डुंगरी एवं जेल रोड में विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया।उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रंजन टम्टा,नारायण दत्त पांडे,लीला जोशी,आनंद सिंह बिष्ट,अनु बुढ़ौरी,प्रीति बिष्ट,जिला महामंत्री गीता मेहरा,सतीश पांडे,रविंद्र टम्टा,शरद शाह,पूरन गोस्वामी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,फेमिना खान,सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।द्वितीय टीम ने पांडे खोला क्षेत्र में प्रचार अभियान सूरज वाणी के नेतृत्व में किया।उनके साथ आशीष भारती,गोपाल मेहरा,इंदर गोस्वामी,निक्कू बोरा, सोनी,नंदन लाल,विनोद कुमार,सुंदर सिंह बिष्ट,माधव राम,मोहन राम,हर्षवर्धन राम,पप्पू लाल,अजय कुमार,विनोद लाल,विक्की मुक्कू,दीपू सत्यम,हनु कमल,दयाल कुमार,भानु इंद्र गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।तृतीय टीम ने दुगालखोला क्षेत्र में पारस के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया। इस टीम में अंकित कुमार,इंद्रेश पाल,नितिन नाथ,अंजली आर्य,तन्मय जोशी,अक्षत प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में जनता को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *