अल्मोड़ा-आज चौंकाने वाले एक घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित लगभग एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।निजी होटल में हुए एक सामान्य कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज आमजन लगातार कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहा है।इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी भी उपस्थित रहे।सदस्यता लेने वालों में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, महामंत्री लक्ष्मी दत्त शर्मा,सचिव एस आर बेग,पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश काण्डपाल,तारा दत्त खुल्वे,भूपाल सिंह भाकुनी,मोहन सिंह देवड़ी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *