अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं उन्हें शिक्षा हेतु प्रेरित किये जाने हेतु दिनांक 1-03-2021 से दिनांक 30-04-2021 तक 2 माह का आपरेशन मुक्ति अभियान शुरू किया गया है।उक्त अभियान को सफल बनाये जाने हेतु सोमवार को मातवर सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व पुलिस टीम के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी के दौरान अन्य विभागों से आये हुए अधिकारियों एवं गठित पुलिस टीमों को प्रदेश स्तर पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाई जा रही आपरेशन मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विस्तारपूर्वक बताया गया तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ अभियान को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में परिचर्चा की गई।अभियान को सफल बनाने एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गये है एवं चार टीमें व दो अन्य टीमें विधिक सहायता, टैक्नीकल टीम गठित की गई हैं।पुलिस टीमों द्वारा अभियान के प्रथम चरण में भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को चिह्नित करने,द्वितीय चरण में लोगों को भिक्षावृत्ति न करने के सम्बन्ध में जागरूक करने तथा तृतीय चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व परिजनों की बाल कल्याण समीति (सीडब्लूसी) के समक्ष काउसिंलिंग किये जाने आदि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर बी० पी० टम्टा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी,नासिर हुसैन निरीक्षक डीसीआरबी,शंकर सिंह अधिकारी अधीक्षक सम्प्रेरण गृह अल्मोड़ा,माया पाण्डे अधीक्षिका रा० शिशु बाल गृह अल्मोड़ा,मंजू उपाध्याय अधीक्षिका रा० बाल गृह डिगोरी,दीप चन्द्र बिष्ट चाइल्ड होल्पलाईन सल्ट, आशा पुरोहित श्रम विभाग,GRASS विभाग,रीता सौन GRASS विभाग इन्दिरा तिवारी रा० जू० हाईस्कूल गोपालधारा,गीता जंगपांगी रा० जू० हाईस्कूल गोपालधारा,गिरीश चन्द्र जोशी चाईल्ड लाईन 1098 ओम प्रकाश बुड़ाथोकी मा० वि० गोपालधारा,आर एस० गैड़ा मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा,मंजू वर्मा नेगी,राजेन्द्र वर्मा,कैलाश पाण्डे,देवेन्द्र तोमक्याल व मंजू खाती आदि मौजूद रहे।