अल्मोड़ा-अल्मोड़ा कांग्रेस ने आज आगामी नगर निगम चुनाव के मेयर पद के प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,वरिष्ठ कांग्रेसी आनन्द सिंह बगड़वाल,अख्तर हुसैन ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही कांग्रेस इस चुनाव में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक सूत्रीय कार्यक्रम है कि विकास को किस तरह लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस के पालिकाध्यक्षों के द्वारा शहर की दशा और दिशा को बदलने के लिए प्रयास किए गए हैं।उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जब अल्मोड़ा में पार्किंगो का अभाव था और जनता को वाहन पार्किंग के लिए काफी असुविधा हो रही थी तो पालिकाध्यक्ष के प्रयास से ही आज अल्मोड़ा में चार से पांच पार्किंग निर्माणाधीन है जिनका लाभ जल्द ही जनता को मिलेगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रास्तों के सुधारीकरण,पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए जो प्रयास किए गए हैं उन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि निश्चित रूप से आज कार्यकर्ताओं में उत्साह है।कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में जाकर अपनी बातों को रखेंगे और नगर के माहौल को देखकर उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता एक बार फिर अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी का मेयर बनाने जा रही है।कांग्रेस के नगर निगम प्रत्याशी भैरव गोस्वामी ने कहा कि किस तरह अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र का विकास हो सके और लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सके यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा। महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ इस चुनावी समर में उतरेगी और इस बार पुनः कांग्रेस पार्टी अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,तारु तिवारी,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत,आनंद सिंह बगड़वाल,केवल सती,पंकज काण्डपाल,हेम तिवारी, मुकेश नेगी, ललित सतवाल,विपुल कार्की, विनोद वैष्णव,अख्तर हुसू,अम्बीराम,दीपा साह,शरद साह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *