अल्मोड़ा-नामांकन के आखिरी दिन आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्मोड़ा नगर निगम सीट से मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी भैरव गोस्वामी ने अपना नामांकन कराया। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो की संख्या में चौहान बाटा में एकत्रित होकर अल्मोड़ा बाजार में रैली निकाली।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी भैरव गोस्वामी ने कहा कि अल्मोड़ा के नागरिकों को समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की रैली में उमड़े जन सैलाब को देखकर निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि अल्मोड़ा की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिलने वाला है।उन्होंने कहा कि वह एक सेवक के रूप में इस नगर में विकास कार्यों को गति देंगे।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भैरव गोस्वामी एक ऐसा व्यक्तित्व है जो लगातार समाज हित के कार्यों में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर इस चुनाव में उतर रहे हैं और पूर्व की भांति इस बार भी नगर निगम के मेयर पद पर कांग्रेस पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज की नामांकन रैली को देखकर पूरा माहौल कांग्रेसमय लग रहा है और सैकड़ो की संख्या में लोगों ने इस रैली में अपनी भागीदारी कर स्पष्ट संकेत दे दिया है कि सभी का सहयोग कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के साथ है। कांग्रेस की जिला महामंत्री गीता मेहरा ने कहा कि आज सभी माताए बहने विशाल संख्या में यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को समर्थन देने पहुंची है और निश्चित रूप से पार्टी की महिला शक्ति घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेगी।महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि वर्तमान में जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर है और आज की रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर स्पष्ट होता है कि अल्मोड़ा नगर निगम का आगामी मेयर भी जनता कांग्रेस प्रत्याशी को ही बनाएगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने कहा कि कांग्रेस एक जचटता के साथ इस चुनाव में उतर रही है और निश्चित रूप से इतिहास को दोहराते हुए इस बार भी अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर पद पर जनता कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को अपना आशीर्वाद देने जा रही है।कांग्रेस के जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने कहा कि कांग्रेस बातें करने में नहीं बल्कि विकास कार्य करने में यकीन रखती है। पूर्व में भी नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा शहर में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं जिनको जनता का आशीर्वाद पाकर कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी आगे बढ़ने का काम करेंगे।रैली में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,विनोद वैष्णव,दीप सिंह डांगी,प्रीति बिष्ट,हर्ष कनवाल,कार्तिक साह,पारितोष जोशी,शरद साह,प्रकाश रावत,संदीप सिंह जंगपांगी,विपुल कार्की,रोहित रौतेला,धीरेन्द्र गैलाकोटी, एडवोकेट महेश चन्द्र,प्रकाश बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
