अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर की सीट ओबीसी आरक्षित है। रविवार को भाजपा ने नगर निगम के दावेदारों की सूची जारी की। भाजपा ने अल्मोड़ा नगर निगम से मेयर के लिए अजय वर्मा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। अजय को प्रत्याशी घोषित करने के बाद बगावत के सुर उभरने लगे हैं। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा ने निर्दलीय के रूप में दावेदारी का पोस्ट सोशल मीडिया में डाला है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर मनोज वर्मा ने सबसे ऊपर पार्टी का सताया हुआ भी लिखा है। मनोज वर्मा ने भी भी मेयर के लिए पार्टी से दावेदारी की थी। टिकट नहीं मिलने पर मनोज वर्मा ने बगावत का रुख अपनाया है। मनोज वर्मा पूर्व में अल्मोड़ा पालिका में सभासद रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष और नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। अब देखना होगा कि मनोज की बगावत पर पार्टी की क्या प्रतिक्रिया रहती है, पार्टी मनोज को मानाने में कामयाब रहती है या फिर मनोज निर्दलीय के रूप में पक्की दावेदारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *