अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान की याद में नगर स्थित गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा कर उन्हें याद किया गया। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों द्वारा धर्म की रक्षा व मानवता के कल्याण के लिए किए गए बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के ग्रंथी ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि सिख धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों का दिया गया बलिदान आज भी समस्त मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, नगर सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुरुरानी, हर्षवर्धन तिवारी, शक्तिकेंद्र केंद्र संयोजक दीपक कपूर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *