अल्मोड़ा-सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि वर्तमान में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता प्रभावी हो गई है जिस कारण जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर विगत 7 वर्षों से चल रहे साप्ताहिक धरने को समिति के द्वारा निकाय चुनाव तक स्थगित किया जाता है।उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही धरना पहले की तरह जारी रखा जाएगा।
