अल्मोड़ा-प्रेस को जारी एक बयान में अल्मोड़ा महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि सरकार के द्वारा अल्मोड़ा नगर निगम की सीट महिला आरक्षित करने के बाद भाजपा के द्वारा सरकार को धन्यवाद प्रेषित किये जा रहे थे कि मातृशक्ति का सम्मान करते हुए अल्मोड़ा नगर निगम की सीट महिला आरक्षित की गयी।लेकिन आज सायं अचानक सरकार के द्वारा आरक्षण में बदलाव करके अल्मोड़ा से महिला आरक्षित सीट को बदलकर ओबीसी आरक्षित कर दिया गया है जो अल्मोड़ा की महिलाओं के साथ भाजपा सरकार द्वारा किया गया एक मजाक है। उन्होंने कहा कि अब मातृशक्ति का सम्मान कहा गया?ऐसी क्या मजबूरी हो गयी कि सरकार को आचार संहिता से पहले इतनी जल्दबाजी में अल्मोड़ा में महिला आरक्षण हटाकर सीट को ओबीसी करना पड़ा।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की सीट महिला आरक्षित होने से अल्मोड़ा की महिलाओं ने अपनी तैयारी भी प्रारंभ कर दी थी लेकिन अल्मोड़ा की महिला आरक्षित सीट भाजपा सरकार की राजनीति का शिकार हुई जिससे महिलाओं को गहरा आघात लगा है।उन्होंने कहा कि सरकार यह समझ चुकी थी कि अल्मोड़ा में महिला सीट आरक्षित होने से कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी।इस भय से सरकार ने अल्मोड़ा में महिला आरक्षण को बदलकर सीट ओबीसी आरक्षित कर दी।उन्होंने कहा कि महिला आरक्षित सीट को हटाना सरकार की दशा और दिशा को साफ स्पष्ट करता है कि महिलाओं के प्रति सरकार की क्या सोच है।उन्होंने कहा कि इसका उत्तर महिलाएं आगामी नगर निगम चुनाव में अल्मोड़ा में भाजपा को भारी मतों से हराकर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *