अल्मोड़ा-उत्तराखंड महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महामंत्री तथा अल्मोड़ा नगर निगम से कांग्रेस पार्टी से दावेदार पुष्पा सती ने प्रैस को दिए अपने बयान में उतराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के इस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि निकाय चुनाव में अच्छी छवि और जिनकी कांग्रेस में लम्बे समय से सक्रियता है उन्हें ही कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार बनायेगी।पुष्पा सती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से उनको मेयर पद के लिए टिकट मिलने की संभावनायें पूर्ण रूप से बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि वह अनेक सामाजिक संगठनों में भी कार्य करती हैं।अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए वरिष्ठ व अन्य कांग्रेस जनों की भी ये ही भावना है कि जिसकी व्यक्तिगत छवि समाज में अच्छी हो और जो सबकी पंसद हो वही आसानी से जीत सकता है।पुष्पा सती ने कहा कि उन्होंने बहुत लोगों से व्यक्तिगत रूप से लोगों से संपर्क किया है तथा लोगों का अच्छा जनसमर्थन उन्हें मिल रहा है।उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्याक्षी ही भारी मतों से विजयी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *