अल्मोड़ा-देश की संसद के भीतर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह एवं भाजपा द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा डा. भीमराव अम्बेडकर का लगातार अपमान करने से भड़के काँग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में प्रदर्शन करके गृहमंत्री अमित साह का पुतला फूँककर गृहमंत्री से सार्वजनिक माफी माँगने की जोरदार माँग की।
काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि देश के जिस संविधान निर्माता की अथक मेहनत के परिणाम से वर्ष 2014 में भाजपा ने केन्द्र में मोदी सरकार बनायी तभी से केन्द्र की मोदी सरकार देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करके संविधान को खत्म करने की बड़ी साजिश कर रही हैं।जिसको देश की जनता सहन नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी पूरे देश में संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी।विधायक मनोज तिवारी ने देश के गृहमंत्री से डा. अम्बेडकर के खिलाफ कहे अपमानित शब्दों के लिए सार्वजनिक माँफी माँगने की माँग करी और उन्होंने कहा कि आजादी के जननायकों का अपमान करना भाजपा की नियति बन चुकी हैं।मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू एंव डा. अम्बेडकर का संसद के भीतर अनेकों बार अपमान करके भारतीय संविधान को कमजोर करने का कृत्य किया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि भाजपा देश के लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बदनाम करके अपनी खीज उतार रही हैं जबकि विगत दिवस की घटना में भाजपा सांसदों ने काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को संसद द्वार में धक्का देने का निन्दनीय कार्य किया था।जिसका नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिकार किया।प्रदर्शन में जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह,जिला महामंत्री गीता मेहरा,युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,युवा काँग्रेस अध्यक्ष जगदीश तिवारी,सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह,ललित सतवाल, एन डी पाण्डेय,शरद साह,पूर्व महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,तारा तिवारी, धीरा तिवारी,सरस्वती रोढियो, जगदीश पाण्डेय,फेमिना खान,सुनील कर्नाटक,मनोज बिष्ट, पूर्व दर्जामंत्री पूरन रौतेला,तारा चन्द्र साह,युकां प्रदेश सचिव गोपाल भट्ट,रोहन कुमार, बी के पाण्डेय, सुरेन्द्र आर्या, दीवान ढैला, प्रेम लटवाल, निजाम कुरैशी, रविन्द्र टम्टा, लीला तिवाडी़, दीपेश काण्डपाल, हेम चन्द्र तिवारी, दीपा गोस्वामी, पारस नाथ,रोहित रॊतेला, शंशाक बिष्ट, परितोष जोशी, दीक्षा सुयाल, गोविन्द मेहरा सहित दर्जनों काँग्रेसजन उपस्थित रहे।
