अल्मोड़ा-उत्तराखंड सरकार के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के किये कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निकाय चुनाव में विपक्ष के पास कोई भी विकास कार्यों का मुद्दा नहीं रह गया है और भाजपा के किये कार्यों को अपना बता रही हैं।नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विस उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने कई योजनाएं विधानसभा क्षेत्र वासियों को दी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार में पेयजल, पार्किंग समेत सड़क आदि कार्य हुए है। लेकिन निवर्तमान पालिकाध्यक्ष भाजपा के कार्यों को अपने बता रहे है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के बीच निकाय चुनाव में जनता के बीच जाने के लिए और कोई मुद्दा या योजनाएं नहीं रह गई है। वह भाजपा के कार्यों को अपना बता कर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार अल्मोड़ा में भाजपा नगर निगम मेयर का चुनाव जीत इतिहास रचेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, मदन बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,मोहन कनवाल आदि मौजूद रहे।
