अल्मोड़ा-कांग्रेस की जिला महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता गीता मेहरा ने आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंप कर आगामी नगर निकाय चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों एवं अक्षम वृद्वजनों को मतदान हेतु प्रोत्साहित एवं अधिकार देने के लिए घर घर बेलेट पेपर द्वारा मतदान व्यवस्था लागू करने की मांग की। जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि उपरोक्त बेहद महत्वपूर्ण विषय के अन्तर्गत सादर अवगत कराना हैं कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा वरिष्ठ एवं अक्षम वृद्वजनों के लिए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में चुनाव मत प्रतिशत बढा़ने के लिए एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान का संवैधानिक अधिकार प्रदत्त कराने के लिए घर घर बेलेट पेपर के माध्यम से मतदान देने का जो अधिकार दिया हैं।उसी अधिकार के तहत हम सभी आपसे विशेष माँग करते हैं कि भविष्य में आसन्न नगर निकाय चुनाव में भी उपरोक्त व्यवस्था को पुरजोर तरीके से लागू किया जाय।ताकि नगर के किसी भी वरिष्ठ एवं अक्षम वृद्वजनों नागरिकों को उनके शारीरिक कमी की वजह से मतदान से वंचित नहीं रहना पड़े।कहा गया कि हमें आशा है कि जिलाधिकारी जनहित में इस विशेष माँग को राज्य के चुनाव आयोग एवं पंचस्थानीय निर्वाचन आयोग को भेजकर उक्त व्यवस्था को तत्काल लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।ज्ञापन सौंपने वालों में गीता मेहरा,रुचि कुटौला तथा ज्योति रावत शामिल रहे।ज्ञापन में कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा,मीना देवी,किशन चन्द्र पाण्डे,केशर सिंह अधिकारी,नन्दी अधिकारी,ईश्वरी दत्त जोशी,राधा पाण्डेय,महिपाल सिंह मेहता,रमेश अण्डोला आदि के हस्ताक्षर हैं।
