धौलछीना-धौलछीना निवासी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की शोध छात्रा मनीषा मेहरा ने रसायन विज्ञान विषय से पीएचडी ( डॉक्टरेट का फिलासफी) की मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण की है।यह शोध कार्य उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर आनंद बल्लभ मेलकानी के निर्देशन में पूर्ण किया है।मनीषा मेहरा को उनके शोध प्रबंध फाइटोकेमिकल स्क्रीनिंग एण्ड बायोएसे ऑफ़ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक फ्लोरा बिलॉन्गिंग्स टू जेनरा,प्लेक्ट्रांथल,यूफार्बिआ, लेपोर्टिया एण्ड साइनैंथस ऑफ सब अल्पाइन रीज़न ऑफ़ सेंट्रल हिमालय विषय पर शोध के लिए दिया गया। मनीष मेहरा ने बताया कि उन्होंने हिमालय औषधीय पौधों पर शोध किया रिसर्च में यह बात सामने आई कि हिमालय रीजन में लगातार औषधीय पौधे घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। मनीषा मेहरा इससे पूर्व वर्ष 2022 में गेट परीक्षा पास की है तथा वर्ष 2022 में देहरादून में आयोजित 15 वीं और 16 वीं उत्तराखंड स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी कांग्रेस में युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। मनीषा मेहरा के पति मनोज मेहरा उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता,अपने पति तथा अपने शोध निर्देशक प्रो आनंद बल्लभ मेलकानी को दिया।मनीषा की माता कलावती देवी एक ग्रहणी है और पिता राजन सिंह पलनी पुलिस विभाग में कार्यरत है।मनीषा मेहरा की उपलब्धि पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत,ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा,ग्राम प्रधान महेश बोरा,दीपू मेहरा,हरीश रावत,भोपाल मेहरा तथा समस्त क्षेत्र वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
