बागेश्वर-आज कुमाऊं केसरी पंडित बद्री दत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना 2021 के तहत सात दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत जल संरक्षण(जल ही जीवन है)विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्य डॉ अंजू अग्रवाल द्वारा रिबन काट कर किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय कुमार द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित किया गया।इसके उपरांत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे मिशन के उद्देश्यों को बताते हुए वर्तमान परिदृश्य में नदियों की स्थिति से अवगत कराया तथा दिशा निर्देश दिए कि नदियों की साफ-सफाई हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।जिससे कि हम नदियों के अस्तित्व को आगामी पीढ़ी के लिए बचा सके।इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।पोस्टर प्रतियोगिता में जीवनराम बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान,पूजा कोरंगा बीएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं रजनी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन डा० रश्मि सेलवाल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।कार्यक्रम में डा०किरण मिश्रा,डा०अनुपमा पांडे,डा० शिखा पांडे,डा० चमन कुमार तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।