अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के पाताल देवी स्थित कार्यालय में अल्मोड़ा जिला के निकाय चुनाव प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें नगर निगम के मेयर पद के दावेदार,पार्षद पद के दावेदार, पूर्व विधायक,पूर्व राज्य मंत्री,प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी,समस्त मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री,शक्ति केंद्र के संयोजक,बूथों के अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में यह बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में निकाय चुनाव व अल्मोड़ा प्रभारी प्रदीप बिष्ट को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मंच पर जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,ललित दोसाद,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,निकाय चुनाव प्रकोष्ठ के दर्शन रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,अरविंद बिष्ट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव में अपनी अपनी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।सभी से तैयारियो को लेकर अपडेट लिए तथा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य कर भाजपा प्रत्याशियों को पार्षद बनाने एवं भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनाने का संकल्प लेने को कहा।साथ ही सभी को चुनाव की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी प्रत्याशियों को कमर कस कर चुनाव में तैयारियां करने को कहा।सभी कार्यकर्ताओं को तन,मन से चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी को अभी से अपने अपने वार्ड में जोर शोर से जनसम्पर्क प्रारम्भ करना चाहिए।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव में अपना सहयोग तन,मन,धन से देने का भरोसा दिलाया।उन्होंने मेयर पद व पार्षदों की महिला उम्मीदवारों से भी अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने सभी महिला प्रत्याशियों को भी अपने तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने सभी उम्मीदवारों की तैयारियों को लेकर अपडेट लिए तथा सभी को तन, मन से जुटने का आह्वान किया।प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जाने को लेकर कई सुझाव दिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को 40 पार्षद व नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर के रूप में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर लाने का संकल्प दिलाया।सभी पदाधिकारियों ने प्रभारी को विश्वास दिलाया कि इस बार नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मेयर ओर सभी पार्षद चुनाव जीतकर आयेंगे।सभी ने इसी संकल्प के साथ चुनाव लडने की शपथ ली।प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों से बैठक कर सभी से उनकी तैयारियां को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने महिला प्रत्याशियों की तैयारियो को लेकर भी अपडेट लिए तथा उनको भी बढ़ चढ़ कर चुनाव में हिस्सा लेने को कहा। मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी ने बताया कि महिला प्रत्याशियों में भी बहुत उत्साहित हैं तथा वे चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।सभी ने पार्टी को विश्वास दिलाया कि इस बार मेयर की सीट महिला, सामान्य,ओबीसी,एस सी जो भी हो हम सभी एकजुट होकर भाजपा का मेयर बनाने जा रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, राजीव गुरूरानी,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र भंडारी,उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल,प्रकाश भट्,महिपाल बिष्ट,मीना भैसोड़ा,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,जिला कार्यकारिणी सदस्य रमा जोशी,पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार,जिला मंत्री देवाशीष नेगी,महेश बिष्ट,जिला मंत्री संजय डालाकोटी,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,मनोज जोशी,नगर उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद सौरव वर्मा,चन्दन रावत,कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,नगर मंत्री दिक्षांत पवार,पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारा जीना,सोशल मीडिया नेहा उप्रेती,पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्मला जोशी,लक्की बर्मा,डा बसुधा पंत,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी,विनीत बिष्ट,गोविंद बल्टनिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,सदस्यता अभियान सह संयोजक लोकेश डालाकोटी,गोपाल जीना,मनोज बिष्ट भय्यू ,राजीव राज गुरूरानी,संजय कुमार,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय वर्मा,हरीश कनवाल,सलमान अंसारी,मुकुल प्रसाद,दीक्षित जोशी,मोहित बिष्ट,त्रिलोक सिंह रौतेला,राहुल बिष्ट, धीरेन्द बोरा,हेमंत रावत,अन्नु साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
