धौलछीना-धौलछीना क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बर्फबारी तथा हवाओं ने एकदम से पारा गिरा दिया जिससे क्षेत्र में ठंड में काफी इजाफा हो गया।वहीं निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। धौलछीना क्षेत्र की ऊंची चोटियों विमलकोट,रूपीकूड़ा,जोलाबाज में दोपहर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी तथा हल्की बूंदाबांदी से दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते रहे।सोमवार सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली तथा ठंडी हवाओं के साथ बर्फ की फुहारें गिरने लगी।जिससे तापमान गिरकर जीरो डिग्री पर पहुंच गया। लंबे समय से काश्तकार तथा स्थानीय लोग बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।अमूमन नवंबर माह में ही बारिश तथा बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ बल्कि इसकी जगह केवल सूखी ठंड पड़ने से बच्चे और बुजुर्ग सभी सर्दी खांसी,जुकाम और बुखार की चपेट में भी आ रहे थे।विकासखंड के रूपी कूड़ा गांव में भागवत कथा में शामिल होने आए विधायक मनोज तिवारी भी काफी देर तक बर्फबारी में फंसे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *