अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु की जा रही वाहन चैकिंग के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 08/03/2021 से दिनांक 14/03/2021 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 430 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 2,90,000 रुपये संयोजन शुल्क जमा किया गया।जिसमें बिना हेलमेट 19,बिना सीट बेल्ट 6,शराब पीकर 1, बिना डी०एल०5,ओवर लोडिंग 3, मोबाईल का उपयोग करने पर 1 वाहनों को चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
