अल्मोड़ा-ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही स्वछता संकल्प यात्रा आज लक्ष्मेश्वर् वार्ड में प्रारंभ की गई।यात्रा आज ताल चौसार,जीवनपुर एवं जाखन देवी मन्दिर के समीप के मोहल्लों में पहुंची जहां घर घर जाकर सभी लोगों से उनके क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं जिसमे कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं,उनके क्षेत्र में नशे तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात की गई।इस चर्चा में वहाँ के निवासियों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में की गई चर्चा में सभी लोगों ने समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव भी दिए।इस यात्रा का आयोजन 18 नवम्बर से इसी उद्देश्य से किया जा रहा है कि वार्ड वार लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और इनके उन्मूलन के लिए उनके पास कोई सुझाव हों तो उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा सके ताकि आने वाले समय में गठित होने वाली नगर निगम बोर्ड को इन समस्याओं और स्थानीय निवासियों द्वारा सुझाये गए उपायों से अवगत कराया जा सके।घर घर जा कर की जा रही चर्चाओं में न केवल समस्याओं पर बात की जा रही है अपितु लोगों को अपने शहर के प्रति कर्तव्यों के लिए भी अवगत कराया जा रहा है जिससे आने वाले समय में अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि को सामने लाया जा सके।आज की इस यात्रा में श्रीमती ज्योति पन्त,जीवन वर्मा, कृष्ण कुमार,दीपक भंडारी,रोहित पांडे,रोहित पंत आदि उपस्थित रहे।डा वसुधा पंत ने इस यात्रा के समस्त सहभागियों एवं सम्वादकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।कल स्वच्छता संकल्प यात्रा का प्रारंभ लक्ष्मेश्वर वार्ड में गल्ली मोहल्ले से किया जायेगा
।डा वसुधा पंत ने कल सभी लोगों से जाखन देवी मन्दिर के समीप एकत्रित होने की अपील की है। उन्होंने सबसे अनुरोध किया है कि अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में इस यात्रा में प्रतिभाग करें।
