अल्मोड़ा-प्लस अप्रोच फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में शारदा स्कूल, कूर्मान्चल स्कूल,होली एंजल्स,स्प्रिंग डेल, शेरवुड स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर सी पंत तथा। विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर लखचौरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ जे सी दुर्गापाल,आशा कर्नाटक, गिरीश मल्होत्रा, मंजू रावत, डॉ लक्ष्मण, मनोज भंडारी,संतोष, कमलेश,योगेश,मुकेश व प्रतियोगिता संयोजक मनोज सनवाल की गरिमामय उपस्थिति रही।प्रतियोगिता पांच वर्गों ओपन छात्र,ओपन छात्रा, अंडर 13,अंडर 11,अंडर 9 में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के विजेता शारदा पब्लिक स्कूल के देवाशीष साह रहे।
