अल्मोड़ा-30 नवंबर को कृतार्थ भावना एकेडमी विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह हुक्का क्लब में बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिभुवन गिरी महाराज तथा मोहन सिंह रौतेला द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई।कार्यक्रम के विषय द वायब्रेन्ट कलर्स ऑफ इंडिया के अन्तर्गत बच्चों के द्वारा अनेक राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई जिनमें कश्मीरी,पंजाबी,राजस्थानी तथा गुजराती लोक नृत्य शामिल रहे।रक्तबीज नृत्यनाटिका और छोलिया ने दर्शकों को रोमांचित कर खूब तालियां बटोरी।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना रौतेला द्वारा अभिभावकों,शिक्षकों तथा कर्मचारियों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
