अल्मोड़ा-दिनांक 30/11/2024 को दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की बिक्री बढ़ाने हेतु बग्वाली पोखर द्वाराहाट में जनसंपर्क किया गया एवं आंचल के प्रोडक्टों के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट व पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रमुख सचिव के आदेशों को कॉलेज कैंटीन में लागू कर आंचल दूध व दुग्ध पदार्थ लेने के संबंध में वहां पर संबंधित स्टाफ से चर्चा की गई तथा तत्काल ही आदेश का पालन करने के लिए अनुरोध किया गया।इसके साथ ही आँचल की शुद्धता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई जिस पर कॉलेज प्रशासन द्वारा तत्काल आदेश को लागू करने की बात कही गई। विदित हो कि गिरीश खोलिया जब से दुग्ध संघ के अध्यक्ष बने हैं तब से वह लगातार अल्मोड़ा,द्वाराहाट इत्यादि जगहों पर जनसंपर्क कर आंचल दुग्ध संघ अल्मोड़ा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।जनसंपर्क अभियान में प्रधान प्रबंधक गंगा शरण राणा,प्रबंध कमेटी सदस्य चंद्रशेखर जोशी,प्रभारी विपणन पीतांबर उपाध्याय,दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,छतगुल्ला के सचिव सोनू जोशी,मनोज अधिकारी,सलना सचिव आनंद सिंह,गोपाल सिंह अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
