अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा के सहायक आयुक्त भारत त्रिपाठी ने बताया कि रानीधारा मार्ग का सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग में सुधारीकरण के कार्य के चलते साई बाबा मंदिर से सुनीता अपार्टमेंट तक के मार्ग को दोपहिया व चौपहिया वाहनों के आवागमन हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। फ़िलहाल यह मार्ग वाहनों हेतु 29 नवम्बर से 20 दिसंबर तक बंद रहेगा।
