अल्मोड़ा-सेना के अल्मोड़ा स्थित गोरखा हॉल में आयोजित किए जा रहे आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आज गुरुवार 28 नवंबर को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि 99 माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर आर के पाठक चेयरमैन आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, शेक्सपियर के इंग्लिश प्ले किंग लियर,देशभक्ति पर आधारित नाटक, हास्य तथा नृत्य नाटिका,शास्त्रीय तथा लोक नृत्य,दूर बड़ी दूर,डीडी हाट की, हाई काकड़ी झील मा जैसे कुमाऊनी गीत,राजस्थानी लोकनृत्य तथा ऑर्केस्ट्रा पर बजाई गई छाप तिलक, मेरे सपनों की रानी,टक टका टक कमला,बेड़ू पाको धुनों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों अभिभावकों व दर्शकों का मन मोह लिया।प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने विगत सत्र में स्कूल तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक अन्य उपलब्धियों से उपस्थित दर्शकों को अवगत कराया और बताया कि स्कूल विद्यार्थियों के सतत एवं समग्र विकास के लिए तत्पर है।अध्ययन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।ब्रिगेडियर आर के पाठक ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा अपने भविष्य में करेंगे। अतः उन्हें अपने आप को तैयार करते रहना चाहिए और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए क्योंकि यह समय उनकी जिंदगी में पुनः आने वाला नहीं है।कार्यक्रम का संचालन चितवन पाण्डेय एवं राघव पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर सी ओ बाइस राजपूत कर्नल विनय यादव,श्रीमती सुषमा पाठक सहित विद्यालय के सभी अध्यापक, अभिभावक उपस्थित रहे।
