अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा सेवा पुस्तिका व अन्य व्यक्तिगत पत्रावलियों के डिजिटाइजेशन देहरादून में कराने का विरोध किया है।जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि मार्च के महीने में कार्मिकों को अवशेष देयकों का निस्तारण करना होता है और विभाग द्वारा खंड कार्यालय वार रोस्टर बनाकर सेवा पुस्तिका सहित अन्य अभिलेखों सहित देहरादून उपस्थित होने के निर्देश दिए जा रहे हैं।संगठन द्वारा इस कार्यक्रम को स्थगित करने व डिजिटाइजेशन को हर ब्लाक में कराने के लिए अनुरोध किया गया है और तब तक डिजिटाइजेशन को स्थगित करने की मांग की है।जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलीप मेहता,जिला उपाध्यक्ष मुकेश जोशी,सचिव पंकज जोशी द्वारा भी सेवा पुस्तिका व अन्य अभिलेखों के सुरक्षा के दृष्टिगत सभी जनपदों के ब्लाक कार्यालय में ही सेवा पुस्तिका व व्यक्तिगत पत्रावली के डिजिटाइजेशन की मांग की है।
