देहरादून-पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने और महिलाओं की सीट आरक्षित करने को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में सैकड़ो की संख्या में एकत्र होकर सचिवालय कूच किया जहां इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों ने सचिवालय के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका।हालांकि इस दौरान तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम सिंह कंडवाल ने कहा कि सरकार द्वारा बेरोजगार संगठन को आश्वासन पर लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं की गई है।संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह कंडवाल ने कहा कि बेरोजगार संगठन तभी अपने घरों की तरफ निकलेगा जब हमारी मांगे पूरी हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *