अल्मोड़ा-आज आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को द्वारा कुलसचिव ज्ञापन सौंपा गया जिसमे सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा की वर्षों से खस्ताहाल सड़क को सुधारने की मांग की गयी।ज्ञापन के माध्यम से छात्र छात्राओं ने कहा कि अनेक बार उनके द्वारा परिसर की रोड की ख़स्ता हालत को ठीक करने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया पर आजतक उसमें कोई कार्यवाही नही हुई है।कहा गया कि विश्वविद्यालय ने कुलपति कार्यालय की सड़क तो भव्य बना दी लेकिन कैम्पस की सड़क को विश्वविद्यालय दुरुस्त कराना भूल गया जो छात्र छात्राओं के साथ सौतेला व्यवहार है।कहा गया कि विश्वविद्यालय के आला अधिकारी तो बड़ी बड़ी गाड़ियों से विश्वविद्यालय आते है,वो गाड़िया जिनमें गड्डो का पता भी नही चलता,उसके बाद भी कुलपति कार्यालय की सड़क नयी बन सकती है तो हम छात्र छात्राओं के लिए कैम्पस की गढ्ढों से भरी सड़क का सुधारीकरण क्यों नहीं हो सकता।ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी गयी कि यदि दो सप्ताह के भीतर इस पर कोई कार्यवाई ना कर कैम्पस के सड़क सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो पूरा छात्र समुदाय सड़क बन्द कर आंदोलन करने हेतु विवश होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशाशन की होगी।ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी,गिरीश पांडेय ,पंकज सिंह कनवाल,निशांत पांडेय,साहिल कुमार,उज्जवल नेगी,आशु रौतेला,पंकज जोशी,सौरव कांडपाल आदि छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *