अल्मोड़ा-घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने विरोध किया है।उन्होंने घरों में मीटर लगाने को लोगों की जेबों से धन निकालने की साजिश बताया।कहा कि जहाँ भी स्मार्ट मीटर लगे हैं वहां जनता पीड़ित है।पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों में लोग किस प्रकार अपना मीटर रिचार्ज करेंगे यह सोचनीय विषय है। सतवाल ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है जो कि बिजली निर्यात करने वाला राज्य है और इस प्रकार यहाँ राज्य के लोगों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर थोपना गलत है।
