अल्मोड़ा-अल्मोड़ा केंद्रीय विद्यालय के छात्र रहे गौरव वर्मा ने फिल्म जगत में काफी नाम कमाया है।गौरव वर्मा वर्तमान में रेड चिलीज एंटर्टेन्मेंट में बतौर निर्माता और मुख्य परिचलान अधिकारी के पद में हैं।वे फिल्म व्यापार से करीब चौबीस वर्षों से जुड़े हुए हैं।इस दौरान उन्होंने सिनेमा के सभी क्षेत्रों जैसे एग्जिबिशन,चलचित्र वितरण,क्रिएटिव और निर्माण में काम किया है।इन चौबीस वर्षों में वो एक सौ पिचहत्तर से ज्यादा फिल्मों से जुड़े रहे हैं।मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी गौरव की प्राथमिक शिक्षा अल्मोड़ा केंद्रीय विद्यालय से हुई है।जिसके बाद उन्होंने जूनियर से इंटर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ केंद्रीय विद्यालय से की। स्कूल के बाद गौरव वर्मा ने दिल्ली विश्व विध्यालय में एडमिशन लिया तथा अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ साथ गौरव ने पीवीआर अनुपम(भारत के पहले मल्टीप्लेक्स)में 1997 से 2002 तक नौकरी भी की। जहां उन्होंने सिनेमा चलाने,फिल्म प्रोग्रामिंग जैसे कई काम किये।उनका यह समय उनको फिल्मों के करीब ले गया।2002 में गौरव ने डीटी सिनेमाज को ज्वाईन किया।यहाँ उनका काम फिल्म प्रोग्रामिग जैसे अहम डिपार्टमेंट को हेड करना था।डीटी सिनेमाज डीएलएफ जैसे मजबूत रियल इस्टेट कम्पनी की एक शाखा थी।साल 2006 में गौरव को मुंबई की फेम सिनेमाज से नैशनल हेड आफ प्रोग्रामिंग की जिम्मदारी मिली।2006-07 तक का समय गौरव वर्मा ने फेम के साथ बिताया।2007 में पीवीआर अपनी फिल्म प्रोडक्शन कम्पनी शुरू कर रहे थे।उन्होंने उसमें फिल्म वितरण विभाग की जिम्मेदारी गौरव को सौंपी।पीवीआर पिक्चर्स उस समय तारे जमीन पर और जाने तू या जाने ना जैसे फिल्मों का निर्माण आमिर खान के साथ कर रहे थे। जरूरी था कि एक अच्छे वितरण के साथ रिलीज हो तब ये जिम्मेदारी गौरव वर्मा को दी गयी और दोनो फिल्में अपार सफल रहीं।इस सफलता ने गौरव को यूटीवी में वाइस प्रेसीडेंट की कुर्सी तक पहुँचा दिया।जहां उन्होंने फिल्म जगत के माने हुए रानी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ राय कपूर के साथ काफी फिल्मों में काम किया।यू टी वी को बाद में एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी डिज़्नी ने खरीद लिया।इस विलय के साथ गौरव के कंधों में छः भाषाओं की फिल्मों के वितरण की जिम्मेदारी आ गयी,जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।इस दौरान उन्होंने एक सौ पच्चीस फिल्मों का पूरे भारत वर्ष में वितरण किया,जिसमें कई नामी फिल्में हैं जैसे राजनीति,राउडी राठोर, रेस टू,यह जवानी है दीवानी,बर्फ़ी,पान सिंह तोमर,काई पो छे,एवेंजर्स, आइरन मैन तीन,फ़्रोज़ेन,वेत्ताई (तमिल),ग्रैंड्मैस्टर(मलयालम)।इसी दौरान ही उनकी मुलाक़ात सुपर स्टार शाहरुख खान से चेन्नई इक्स्प्रेस के दौरान हुई,चेन्नई इक्स्प्रेस उस समय की सबसे बड़ी फिल्म बन के निकली और इस मुलाकात और चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता में गौरव का योगदान उनको शाहरुख खान के रेड चिलीज पर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर 2014 में ले आया,जहां से उनका नया कार्यकाल शुरू हुआ।रेड चिलीज में उनका मुख्य काम बिजनेस को देखना था।इस में नेटफ्लिक्स के साथ स्ट्रीमिग राइट्स पर उन्होंने रिकॉर्ड डील की।एक और डील जो जीटीवी के साथ टीवी राइट्स को लेके थी,इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील में उसका नाम है।इस दौरान हैपी न्यू एयर,दिलवाले,रईस और डियर जिन्दगी जैसे फिल्मों का बिजनेस देखा।रेड चिल्लीस बिजनेस के साथ साथ उनका रुझान क्रिएटिव और फिल्म निर्माण की तरफ था और 2017 ‘इत्तेफाक’ ने उनको पहली बार निर्माता के रोल में देखा।यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन और बीआर फिल्म के साथ बनायी गयी थी।इस फिल्म के बाद उन्होंने वेब सिरीज ‘बार्ड ओफ ब्लड’ एंड फिल्म ‘क्लास ओफ 83’ का निर्माण किया।उसके साथ साथ 2018 की स्लीपर हीट रही ‘बदला’ के निर्माण में योगदान दिया।अल्मोड़ा व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने बताया कि गौरव बचपन से कशाग्र बुद्धि के थे।उनकी बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ फिल्म जगत में भी काफी रूची थी।उन्होंने कहा कि गौरव की आने वाली फिल्मों में ‘बॉब बिस्वास’ जो दिया घोष द्वारा निर्देशित है मेंअभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह मुख्य कलाकार हैं।यह फिल्म 2021 में सिनेमा घरो में रिली होगी। इसके अलावा ‘लव हॉस्टल’ जिसका निर्देशन शंकर रमन करेंगे और कलाकार हैं विक्रांत मासी,सान्या मल्होत्रा और बॉबी देओल।इस फिल्म का निर्माण दृश्यम इल्म्स के साथ किया जा रहा है।आज ही उनकी एक और फिल्म ‘डारलिंग्स’ की घोषणा हुई है जो आलिया भट्ट,शेफाली शाह, विजय वर्मा,माशूर मलयाली और रोशन मैथ्यू के साथ बनायी जाएगी। इसका निर्माण गौरी खान,आलिया भट और गौरव वर्मा करेंगे।